शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story

 शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story

शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story
शेर और चालाक खरगोश| The Clever Rabbit Story 

शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story

किसी जंगल में एक बहुत ही खूंखार शेर रहता था। वह अपनी भूख मिटाने के लिए किसी भी जानवर को मार कर खा जाता था। सभी जानवर दहशत में रहने लगे। कोई भी जानवर अकेले रहने में डरता था। शेर अपनी मनमर्जी से शिकार कर जानवरों को खा जाता था। 

एक बार सभी जानवरों ने सभा बुलाई। एक बुजुर्ग भालू ने कहा कि शेर हमें खा जाता है, हमें इसका कुछ ना कुछ उपाय सोचना चाहिए। ताकि बाकी सभी जानवर दहशत से निकल सके। आखिरकार सभी जानवरों ने मिलकर तय किया कि रोज कोई ना कोई शेर के पास जाएगा और उसकी भूख मिटाएगा इस तरह बाकी जानवर दहशत से बच सकते हैं। 

सभी जानवरों ने शेर को अपना सुझाव सुनाया और शेर को यह सुझाव बहुत पसंद आया। अगले दिन से सभी जानवरों में से एक-एक करके शेर के पास जाने लगे। शेर ने किसी भी जानवर को परेशान करना बंद कर दिया और उसकी भूख भी मिटने लगी। अभी बारी-बारी से रोज एक जानवर शेर के पास जाने लगा।

 एक दिन खरगोश की बारी आई। उसे शेर का भोजन बनना था। और खरगोश मरना नहीं चाहता था तो उसने सोचा क्यों ना कोई चालाकी सोची जाए।

 रास्ते में उसने गहरा कुआं देखा। वह जानबूझकर शेर के पास देरी से पहुंचा। जैसे ही खरगोश शेर के पास पहुंचा शेर गुस्से से दहाड़ा और उसे देरी से आने का कारण पूछा। खरगोश ने कहा कि इसमें  उसकी कोई गलती नहीं है। उसने कहा मेरे साथ तीन और खरगोश आ रहे थे लेकिन दूसरे शेर ने हमारे ऊपर आक्रमण कर दिया। और उस दूसरे शेर ने सभी खरगोशो को खा लिया। 

शेर भूख से व्याकुल था। इसलिए उसे कुछ समझ नहीं आया उसने पूछा क्या दूसरा शेर खरगोश ने कहा दूसरा शेर तो शेर ने कहा मुझे उसके पास ले चलो।

खरगोश उसे गहरे कुएं के पास ले गया। खरगोश ने कहा कि हम जब  यहां पानी पी रहे थे तो दूसरे  शेर ने आकर हम पर हमला कर दिया और बाकी खरगोश को खा गया। शेर ने कुएं में जाकर देखा तो उसे वहां दूसरा शेर दिखाई दिया। शेर ने बिना सोचे समझे उस दूसरे शहर पर हमला करने की सोची। और उसने कुएं में छलांग मार दी।

कुआं काफी गहरा था और शेर उसमें डूब कर मर गया। इस तरह खरगोश की चालाकी से सभी जानवरों को शेर से छुटकारा मिल गया। 


शिक्षा: हमें मुसीबत के समय में भी धैर्य से काम लेना चाहिए और चालाक खरगोश की तरह सोच समझ विचार करके मुसीबत से बाहर निकलने का उपाय करना चाहिए। 

शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story शेर और चालाक खरगोश| The Lion and The Clever Rabbit Story Reviewed by Kahani Sangrah on नवंबर 19, 2024 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.