मेंढक और चूहे की दोस्ती
![]() |
The Frog and The Mouse story in Hindi |
एक समय की बात है। एक तालाब किनारे एक चूहा रहता था। इस तालाब में एक मेंढक भी रहता था। चूहा और मेंढक में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों साथ में घंटा समय बिताते थे। दूसरे जानवर उनकी दोस्ती को देखकर हंसते थे। उन दोनों को बुरा लगता था। दोनों ने सोचा क्यों ना इस जगह को छोड़कर जाया जाए?
रास्ते में एक नदी बहती थी। मेंढक तो आसानी से उसमें तैर सकता था। लेकिन चूहे को तैरने में परेशानी थी। मेंढक ने एक उपाय सुझाया। मेंढक ने चूहे को एक लकड़ी के कट्टे पर बिठाया। चूहे का एक पैर खुद के शरीर से बांध दिया।
शहरी चूहा और गांव का चूहा
तेनालीराम और घमंडी जादूगर
आलसी गधा
मेंढक चूहे की तैरने में मदद करने लगा। लेकिन थोड़ी देर बाद एक बाज की नजर चूहे पर पड़ी। बााज ने चूहे को पकड़ लिया और उड़ा कर ले जाने लगा। मेंढक भी उसके साथ उड़ने लगा क्योंकि वह चूहे के पैर से बंधा हुआ था। बाज दोनों को अपने घोंसले में ले गया। वहां बाज दोनों दोस्तों को खा गया।
शिक्षा: अपने दोस्तों को भली प्रकार सोच-समझ कर ही चुनना चाहिए।
मेंढक और चूहे की दोस्ती | The Frog and The Mouse
Reviewed by Kahani Sangrah
on
सितंबर 16, 2024
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: