चतुर मुर्गा|The Clever Rooster
इस कहानी में हम पढ़ेंगे कि कैसे एक चतुर मुर्गे ने एक चालाक लोमड़ी की चालाकी भी विफल कर दी
चतुर मुर्गा|The Clever Rooster
एक समय की बात है। एक जंगल में चालाक लोमड़ी रहती थी। उसे अपने चतुराई पर बड़ा घमंड था। वह समझती थी " मैं ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान हूं।"
एक बार वह भोजन की तलाश में इधर-उधर घूम रही थी। भूख की वजह से उसे चलने में भी बहुत मुश्किल हो रही थी। तभी उसकी नजर एक छत पर खड़े मुर्गी पर पड़ी।
उसके दिमाग में उस मुर्गे को पकड़ने की योजनाएं चलने लगी। मुर्गे को देखकर उसने बड़े प्यार से पूछा,"मुर्गे भाई बहुत दिनों बाद तुम्हें देखा।पर तुम बहुत कमजोर लग रहे हो और तुम नीचे आओ तो मैं तुम्हारी जांच कर लूं।"
दरअसल वह मुर्गे को नीचे बुलाकर उसको खाना चाहती थी। मुर्गा उसकी चाल समझ गया। उसने कहा,"मेरी प्यारी लोमड़ी बहन, तुमने बिलकुल ठीक कहा है।मैं इतना कमजोर हो चुका हूं कि नीचे भी नहीं आ पा रहा हूं।"
लोमड़ी समझ गई की मुर्गा उसकी चाल समझ गया और वहां से चली गई।मुर्गा उसकी लाचारी देखकर हंसने लगा।
शिक्षा: मुसीबत में भी बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए।
चतुर मुर्गा | The Clever Rooster
Reviewed by Kahani Sangrah
on
अक्टूबर 02, 2024
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: