एकता में शक्ति है।
![]() |
एकता में शक्ति है | United we stand, divided we fall | Short story in Hindi |
इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे की कैसे एक साथ मिलजुल कर किसी भी मुश्किल से बाहर निकल सकते हैं।
एक बार एक शिकारी जंगल में गया। वह जंगल में पक्षियों का शिकार करना चाहता था। उसने खुद से कहा "अगर मैं बंदूक चलाऊंगा तो सभी पक्षी उड़ जाएंगे । मुझे उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाना चाहिए।" उस शिकारी ने वहां पर एक बड़ा जाल बिछा दिया और जाल के ऊपर कुछ अनाज के दाने बिखेर दिए। और खुद झाड़ी में जाकर छुप गया।
थोड़ी देर बाद कुछ पक्षियों ने देखा कि वहां अनाज के दाने बिखरे पड़े हैं। पक्षियों ने सोचा चलो चलकर अनाज के दाने चुगते हैं। पक्षियों ने दाना चुगना शुरू कर दिया। अचानक से सभी पक्षियां जाल में फंस गई। वह जोरों से चिल्ला कर मदद के लिए पुकारने लगी। "कोई हमारी मदद करो। हम जाल में फंस गई है।"
शिकारी इतनी सारी पक्षियों को देखकर बहुत खुश हो गया। तभी एक अनुभवी पक्षी ने कहा कि चलो हम सब मिलकर इस जाल को उड़ाकर ले चले । अगर हम सब मिलकर उड़ेंगे तो इस जाल को हम ले जा सकते हैं। सभी पक्षियों ने मिलकर उड़ना शुरू किया और सभी मिलकर जाल समेत उड़कर दूसरी तरफ चली गई। शिकारी के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि पक्षियां उसका जाल भी अपने साथ ले उड़ चली थी।
शिक्षा: एकता में शक्ति है।
आलसी गधा
लघु कहानियां। Short story in Hindi
ईमानदार लकड़हारा
एकता में शक्ति है I Short story in Hindi
Reviewed by Kahani Sangrah
on
अगस्त 25, 2024
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: